आप की महारैली में प्रदेशभर के कोने-कोने से शामिल हुए लाखों लोग, जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

24
IMG 20230703 WA0017
IMG 20230703 WA0017

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज, सोमवार को न्यायधानी बिलासपुर में ‘आप’ के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली में आए प्रदेश के कोने-कोने से एक लाख से अधिक लोगों का आभार जताया। साथ ही सभी मीडिया साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, इस महारैली की सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के साथ प्रदेश की जनता को जाता है। जनता ने अपना कीमती समय निकालकर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

कोमल हुपेंडी ने कहा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से कांग्रेस और बीजेपी डरी हुई है। इस महारैली से बीजेपी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि जनता बदलाव चाहती है। जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। महारैली पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस-बीजेपी दोनों डरी हुई है। ऐसे बयान से उनका डर स्वाभाविक है। बस कुछ ही महीनों की बात है, कांग्रेस को धैर्य रखना चाहिए, जनता उन्हें बता देगी कि छत्तीसगढ़ में किसकी दाल गलेगी।

हुपेंडी ने कहा, बीजेपी-कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके तमाम संसाधनों के बावजूद इनकी रैलियों में प्रदेश की जनता जाना नहीं चाह रही है। बिलासपुर में बीते दिनों हुई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप हो गई। लेकिन ठीक उसके दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल की महारैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता इन्हें नकार चुकी है। उन्होंने कहा, बीजेपी के स्वघोषित चाणक्य अमित शाह की रैली फ्लाप हो जा रही है। जबकि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पार्टी के चाणक्य डॉ संदीप पाठक के प्रयास से प्रदेश में लगातार पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और जनाधार बढ़ रहा है।

Prince Fitness Raipur
नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ हुआ आत्म निर्भर, अब राज्य के 28 जिलों में मिलेगी डायल 112 की सुविधा