(चंदन जायसवाल) कसडोल। भूपेश हैं तो भरोसा है अभियान के तहत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जांजगीर लोकसभा के प्रभारी पुनीत सिंह पारिया आज कसडोल विधानसभा के दौरे पर रहे। पुनीत सिंह पारिया के कसडोल विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पुनीत सिंह पारिया ने कसडोल में बूथ स्तर की बैठक ली और अलग अलग बूथ स्तर में काम करने के निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने कहा।
इस दौरान शैलेंद्र बंजारे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विमल अजय, विधानसभा अध्यक्ष किरण यादव, चंदू यादव,राजू जायसवाल सुयश तिवारी, अनुराग,दयालु,आशु विनोद एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
