धरसींवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मोदी के मन बात सुनने मांढर पहुँचे। जहां हजारों की संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अरुण साव का स्वागत किया। मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू किया गया। मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनते हैं। आई आई एम रोहतक के सर्वे रिपोर्ट अनुसार इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग नियमित रूप से सुनते आ रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम के बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है। मोदी का मन की बात में केवल देश के विकास व उन्नति की बात करते हैं। युवा, किसान, मज़दूर, महिलाओं के द्वारा जो इनोवेटिव कार्य किये जा रहे उसका जिक्र करते हैं। इसे देश के असंख्य लोगों को देश के लिए कुछ करने का प्रेरणा प्राप्त होता है।

धरसींवा विधानसभा के 500 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
अरुण साव ने कहा कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम बहुत अधिक लोकप्रिय है। धरसींवा विधानसभा जहाँ कांग्रेस की महिला विधायक हैं। उनके क्षेत्र के लोग मोदी के कार्यों से उनके लोकप्रियता से प्रभावित हो कर आज भाजपा प्रवेश करना चाहते हैं।
कांग्रेस शासन वाले छत्तीसगढ़ के मांढर में मन की बात कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक लोगों ने BJP प्रवेश किया है। यह मोदी के लोकप्रियता का ही प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने लोगों को गमछा पहना कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण टंकराम वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अशोक सिन्हा, अनिल अग्रवाल व जिला प्रभारी अशोक पांडेय,अंजय शुक्ला, महेश नायक, रोबिन साहू,भरत सोनी, नरेन्द्र ठाकुर,,नत्थू यदु, चंद्रशेखर वर्मा, दिनेश खुटे, तिहारु सिन्हा, सूरज टंडन, हनुमंत आडील, राजेंद्र गोस्वामी, वीरू देवांगन, मिना देवांगन, मिथलेश वर्मा, रामेश्वर वर्मा, दिलीप रात्रे, हरिश सिन्हा, विद्या भूषण वर्मा, खिलेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
इस कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हम सबका लक्ष्य केवल एक है। राज्य की अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश को और यहां के जनता को पुनः विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण का परिचय इन पौने 5 साल में दिया है। कांग्रेस शासन में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर सहित धरसींवा क्षेत्र भी दहला न हो। 15 वर्षों में जिस प्रदेश को भाजपा ने गढ़ने, संवारने का काम किया। उसे भूपेश बघेल की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है।
जिला अध्यक्ष टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी इसे अच्छी तरह से जानते हैं कि गौठान में किस तरह से घोटाला हुआ। गोबर के नाम पर छत्तीसगढ़ का धन किस तरह से लूटा गया। छत्तीसगढ़ का किसान किस तरह से परेशान है। उन्हें न बीज मिला रहा है, न ही खाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न ही अब फसल बीमा का लाभ देने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के संयोजक अशोक सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार के इरादों को छत्तीसगढ़ की जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। अब इनके झूठे वादों औऱ इरादों में जनता फंसने वाली नहीं है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांध लें, क्योंकि यहां से जाने का समय आ गया है।
