रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकार मंच के अध्यक्ष एवं पार्षद बेदराम साहू ने प्लेसमेंट निगमकर्मियों के परिवारों एवं तीन पार्षदों साथ निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

बेदराम साहू ने कहा कि लंबे समय से प्लेसमेंट निगमकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है, इन कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महापौर को निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों की कोई चिंता ही नही है।
पार्षद एवज देवांगन ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की बीरगांव महापौर सिर्फ फोटू बाजी की राजनिति कर रहे है निगम कार्यालय पर सफाई कर्मी व परमानेंट अधिकारीओ को वेतन देने मे असफल रहे।
पार्षद एवज देवांगन ने कहा कि हमने वर्षो की लडाई लडकर उधोगपतियों से टैक्स वसूली की फैसला उच्च न्यायालय से लेकर आये थे उसे वासूल कर बीरगांव निगम क्षेत्र की विकास व क्षेत्रवासीयो के मकान टैक्स माफ करने के कार्य करना था लेकिन निगमवासियो का टैक्स बढ़ाकर उधोगपतिओ का टैक्स माफ कर दिया जिससे निगम प्रशासन आज अर्थिक रूप से कमजोर हो गया है, अपने कर्मचारीयो को वेतन नही दे पा रहे है और क्षेत्र का विकास भी नहीं हो रहा है।
पार्षद बेदराम साहू ने कहा कि प्लेसमेंट निगमकर्मियों को तत्काल वेतन नही दिया तो 28 जुलाई को तीनो पार्षदो व प्लेसमेंट निगमकर्मीओ के परिवार जनो के साथ तब तक उग्र धरना-प्रदर्शन घेराव किया जायेगा जब तक इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही हो जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान विशेष रूप से पार्षद अश्वनी चान्दरे, पार्षद डिगेश्वरी देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार साहू, यशवंत पाटिल , जितेन्द्र यादव, टाकेश्वर साहू, दुर्गा यादव, लोकनाथ साहू व दर्जनो नगरवासी उपस्थित रहे।
