भवानी सिंह मरकाम ने केशकाल विधानसभा से टिकट के लिए की दावेदारी, प्रभारी नामदेव उसेंडी के समक्ष दिया आवेदन

40
IMG 20230821 WA0005
IMG 20230821 WA0005

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन हेतु आदिवासी कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने केशकाल विधानसभा में दावेदारी के लिए अपना आवेदन पत्र केशकाल विधानसभा चुनाव के प्रभारी नामदेव उसेंडी को प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

भवानी सिंह मरकाम के साथ आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह जोश था भवानी सिंह मरकाम जिंदाबाद लग रहे थे और कह रहे थे केशकाल विधानसभा जीतेंगे हम भवानी सिंह मरकाम के संग कार्यकर्ताओं ने कहा कि भवानी सिंह मरकाम को केशकाल विधानसभा से टिकट दी जाती है तो अवश्य ही कांग्रेस पार्टी की जीत होगीं।

इस अवसर पर भवानी सिंह मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शासन की योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिलते रहे कोई भी हितग्राही योजना से वंचित ना रहे एवं सरकार के किये गए कार्य को प्रसार-प्रचार करने का कार्य किया जा रहा है।

गांव शहर कस्बो में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो को सराहा जा रहा टिकट चाहे किसी को भी मिले हमे कार्य पार्टी के लिए काम करना है एवं कार्यकर्ता के उम्मीद व भरोसे के दम पर ही हम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Prince Fitness Raipur
स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लाॅटरी माध्यम से प्रवेश 31 मई को