LIVE UPDATE

रायपुर : बैडमिंटन खेलते समय युवक की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सप्रे शाला स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में बैडमिंटन खेलने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक ने खिलाड़ियों से खेल की अनुमति लेकर कुछ देर बैडमिंटन खेला और फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद खिलाड़ी और कोच घटना से स्तब्ध रह गए।


मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहली बार जिला बैडमिंटन एकेडमी पहुंचा था। उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने की अनुमति मांगी, जिसे खिलाड़ियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। युवक ने कुछ देर तक कोर्ट में खेला और फिर जैसे ही कोर्ट से बाहर आकर बैठा, अचानक जमीन पर गिर गया।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद खिलाड़ियों ने युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हिमांशु श्रीवास्तव भिलाई का रहने वाला था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles