रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में एक युवती ने अपनी डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी है। मृतक का नाम हुबलाल भारती (55 वर्ष) है। मृतक का शव लहूलूहान खाट पर पड़ा मिला। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी को बुरी नजर से देखता था। पिता इन हरकतों की वजह बेटी परेशान रहती थी। इस बीच विवाद हुआ और गुस्से में युवती ने पिता की हत्या कर दी है। पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
मृतक हुबलाल ग्राम बिलाडी में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार की सुबह जब उसके परिजन घर पहुंचे तो देखा कि, खाट पर उसका शव पड़ा हुआ है। शव पर चोट के निशान भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पता चला कि मृतक की बेटी ने ही अपने पिता की हत्या की है। घर से पुलिस ने खुन सना डंडा भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी बेटी कल्पना भारती (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवती ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि, मृतक की 9 बेटियां और एक बेटा है। कल्पना तीसरे नंबर की बेटी है। कोरोना के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से ही पिता उनको बुरी नजर से देख रहा था। हत्या के पीछे यह बड़ी संभावना भी जताई जा रही है।
