आशीर्वाद अस्पताल की एक और उपलब्धि, शादी के 12 वर्षों के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म

94

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आशीर्वाद अस्पताल कुछ वर्षों से निःसंतान दंपत्ति के लिये वरदान बनकर उभरा है। इनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है, जब शादी के 12 वर्षों बाद एक दंपत्ति को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ। इस दंपत्ति के यहाँ शादी के वर्षों बाद जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ, माँ और बच्चे तीनों स्वस्थ हैं। इससे पहले भी रायपुर के आशीर्वाद अस्पताल से एक 49 वर्षीया महिला को शादी के 26 वर्षों बाद मातृत्व सुख प्राप्त हुआ था। इस महिला ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। टेस्टट्यूब बेबी, आईवीएफ इक्सी, सरोगेसी जैसी अनेक पद्धतियाँ हैं, जिनके जरिये आशीर्वाद अस्पताल में निःसंतान महिलाओं को मातृत्व सुख प्राप्त हुआ। आवश्यक काउंसिलिंग व जाँच के बाद उपयुक्त पद्धति का चयन किया जाता है। हज़ारों कामयाब दंपत्ति आशीर्वाद अस्पताल के अनुभवों और यहाँ मिली खुशियों को याद करते हैं।

IMG 20240420 WA0009
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीनेे/अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 33 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही