ईद-उल-अजहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

सैय्यद रज़ा ने कहा कि ईद-उल-अजहा बलिदान, त्याग, समर्पण और इंसानियत के प्रति सेवा भाव का पर्व है, जो हमें सामाजिक एकता, सौहार्द और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि अल्लाह की राह में सच्ची आस्था और त्याग का कितना महत्व है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है जहाँ विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ रहते हैं। ऐसे पर्व हमें इसी सौहार्द को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। रज़ा ने सभी से अपील की कि वे इस पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं और समाज में आपसी एकता का संदेश दें।

अंत में उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम लेकर आए और छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Advertisement

Related Articles