ओबीसी चेहरे पर संगठन का भरोसा, हेमंत वर्मा निर्विरोध बने युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष




लखन हरवानी : बलौदाबाजार। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में हेमंत वर्मा ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए बड़ी जिम्मेदारी हासिल की है। उन्हें ओबीसी वर्ग से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। हेमंत वर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। संगठनात्मक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के तहत युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष पद के लिए ओबीसी वर्ग से हेमंत वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक इस पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार हेमंत वर्मा को निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनकी इस नियुक्ति को संगठन में उनके सक्रिय योगदान, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी गतिविधियों में निरंतर भागीदारी का परिणाम माना जा रहा है।
युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद हेमंत वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।हेमंत वर्मा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।











