कुकरी तालाब की तेजी से सफाई करने दो पावर पम्प एक साथ लगाकर पानी खाली करवाकर कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करवाने दिये निर्देश

55

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री सुंदर जोगी द्वारा नगर निगम के दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 के कुकरी तालाब में नगर निगम द्वारा निरंतरता से जारी तालाब सफाई के अभियान का एक बार फिर वहां पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया एवं सफाई अभियान की प्रगति को देखा | एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने नगर निगम के सम्बंधित जोन 2 के अधिकारियों को कुकरी तालाब के सफाई अभियान को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से तेजी से करवाने एवं कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करने एक साथ दो पावर पंप लगाकर तालाब का पानी जल्दी से जल्दी खाली करवाते हुए कुकरी तालाब की सफाई अच्छे से करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये|यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम जोन 2 द्वारा कुकरी तालाब की सफाई पोकलेन मशीन की सहायता से निरंतर प्रगति पर है, जिसे एमआईसी सदस्य श्री जोगी ने बारिश पूर्व कार्य पूर्ण करने तत्काल गतिमान करने निर्देशित किया है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
प्रधानपाठक छबिराम पटेल की नई पुस्तक ज्ञान पुंज का मंत्री डॉ. डहरिया ने किया विमोचन