खैरागढ़ उपचुनाव में स्टार प्रचारक राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पहुंची सांसद महोदया ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में किया प्रचार एवं सांसद महोदया के आते ही उमड़ पड़ा महिलाओं का जन सैलाब ,सभी ने कहा अब कांग्रेस का जितना तय

99
IMG 20220410 000135
IMG 20220410 000135

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) 12 अप्रैल को होने वाले खैरागढ़ उपचुनाव में स्टार प्रचारक राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने आज प्रचार किया। स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं के साथ छाया वर्मा ने आज खैरागढ़ विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क किया। बता दे कि खैरागढ़ में कांग्रेस पार्टी ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया हैं,चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार का मोर्चा राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने संभाला हुआ हैं। छाया वर्मा ने बताया कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत शत-प्रतिशत तय हैं, भूपेश बघेल जी की सरकार के 3 साल में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का बराबर ध्यान रखा गया हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा करते हुए खैरागढ़ विधानसभा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद स्वरूप वोट देंगे। छाया वर्मा ने कहा कि मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा खैरागढ़ को जिला बनाये जाने की घोषणा से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
आप के जीवन के लिए हो सकता है खतरा... चॉकलेट खाने वाले हो जाएं सावधान