खैरागढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया है – ताम्रध्वज साहू

132
IMG 20220409 WA0018 1
IMG 20220409 WA0018 1

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर/ खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर श्रीमती यशोदा वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से रिकार्ड 20,067 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता है।

गृहमंत्री साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी नीतियों का यह नतीजा है। उपचुनाव में सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, इसलिए जनता का विश्वास बन पाया और हमने यह जीत दर्ज की। हमारी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ की जनता को किये वादे के अनुसार 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा।

IMG 20240420 WA0009
साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी को गृहमंत्री साहू ने दी अंतिम विदाई