ग्रीनआर्मी द्वारा पर्यावरण संरक्षण में धर्म का योगदान विषय पर परिचर्चा आयोजित

109
IMG 20220607 WA0003
IMG 20220607 WA0003

पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा आनंद समाज वाचनालय ब्राम्हण पारा में पर्यावरण सरंक्षण पर धर्म का योगदान विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें हिन्दु धर्म से धर्म प्रचारक महंत श्री राम सुन्दर दास जी मुस्लिम धर्म से नुमान अकरम हामीद जी, सिख धर्म से श्री मनमोहन सिंग जी इसाई धर्म से अनुराग सिंग जी परिचर्चा में शामिल हुए। अतिथियों के साथ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर से संस्था अध्यक्ष श्री एन.आर नायडू, ग्रीनविंग अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी, संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे एवं जेसीआई रायपुर वामान्जली से उषा तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी समाज के प्रचारकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण में धर्म के महत्व को बताया गया कि धर्म और पर्यावरण में गहरा संबंध है सभी धर्म का पर्यावरण संरक्षण हेतु सकारात्क दृष्टिकोण रहा हैै।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ज्ञात हो ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाती है इस कडी मे इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिö पर्यावरण प्रेमियों को एक मंच पर आमंत्रित कर एक विशाल परिचर्चा पर्यावरण संरक्षण में धर्म का योगदान आनंद समाज वाचानालय ब्राम्हण पारा में आयोजित किया गया जिसका मंच संचालन श्री लक्ष्य चौरे एवं श्रीमति हरदीप कौर, श्रीमति रात्रि लहरी, तथा शपथ अधिकारी के रूप में श्री पी.के साहू, उपस्थि रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। पर्यावरण सरंक्षण में धर्म का योगदान को जानने, समझन,े हेतु संस्था द्वारा चारों धर्म के प्रचारकों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया।
दुधाधारी मठ के मठााधिश मंहत श्री राम सुन्दर दास जी ने बताया कि हिन्दु धर्म प्रचारक अनुसार-प्राकृति के विभिन्न रूपों को देवी देवताओं तुल्य माना गया है, तथा जिवन पांच तत्वों से पृथ्वी, अग्नी, आकाश वायु, जल से मिलकर बना है अतः धर्मनुसार भी पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है। पीपल,बरगद, जोे कि 24 घंटे आक्सीजन प्रदान करती है साक्षात भगवान का रूप माना गया है।
नुमान अकरम हामीद जी मुश्लिम धर्म प्रचारक अनुसार- हरा कलर का विशेष महत्व है जो कि हरयाली का प्रतिक है तथा सृष्टि की रचना जल से हुई है जल को बर्बाद करना पाप है इसके आलाव प्राकृतिक संसाधनों को व्यर्थ में उपयोंग करना वर्जित है। तथा हवा पानी को शुö रखना चाहीये।
श्री मनमोहन सिंग जी सिख धर्म प्रचारक अनुसार- सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरू ग्रंथ साहिब के अनुसार वृक्ष, नदी, पर्वत, समुद्र, आदि को ईश्वर का रूप माना गया है। तथा इसका विनाश सर्वनाश के समान है।
श्री अनुराग सिंग जी इसाई धर्म अनुसार- बाईबल में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व बताया गया है इसीलिए 25 दिसंबर को क्रीसमस ट्री को सजाया जाता है मनुष्य को प्राकृति के साथ अन्य जिवों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, पर्यावरण में अनेक जिव जन्तु रहते है इसकी सुरक्षा मनुष्य की जिम्मेदारी है।
सभी धर्म प्रचारक प्राकृति के प्रति सकरात्क सोच रखते है तथा पर्यावरण को नष्ट होने से बचाने की जिम्मेदारी सभी धर्म और वर्ग को है। इसलिये हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये समय जरूर देना चाहीये।
ग्रीनआर्मी के कायक्षेत्रों का विस्तार
ग्रीनविंग के चेयरमेन मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि संस्था 21 अप्रेल 2017 से आज तक रायपुंर एवं आस-पास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रही थी किन्तु आज 05 जून 2022 से धमतरी, बिलासपुर, दुर्ग,भिलाई राजनांदगावं, एवं अन्य जिलो में भी अपने कार्य क्षेत्रों का विस्तार कर रही है जिसके लिये छत्तीसढ़ के विभिन्न जिलों से आये नये सदस्यों को श्री पी. के साहू द्वारा ग्रीनआर्मी नियमानुसार शपथ दिलाकर सदस्ता ग्रहण दिया गया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वचन बद्वता दोहराई गई। इस प्रकार अब संस्था छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी कार्य करेंगी।
वृक्षारोपण-पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीनआर्मी संस्था द्वारा आमातालाब देवपुरी, डॉल्फीन कॉलोनी, पुरानी बस्ती, एवं गुडीयारी में वृक्षारोपण किया गया।
उत्कृष्ट कार्याे के लिये सम्मान- संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य करने वाले व्यक्तियों को उनके द्वारा किय गये उत्कृष्ट कार्याे हेतु सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्री भगवानो नायक (अधिवक्ता), महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप, श्री सोनू शर्मा, ग्रीनआर्मी टीम देवपुरी, ज्योतषी जी, को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्याे हेतु सम्मानित किया गया।
सहभागिता-पर्यावरण संरक्षण में धर्म का योगदान हेतू परिचर्चा में संस्था सदस्यों के साथ देने जेसीआई रायपुर वामांजली से उषा तिवारी, दुर्गा महाविधालय से श्रीमति सुनिता संचोरिया, गुरूकुल महाविधालय कालीबाडी से प्रोफेसर श्रीमति रात्रि लहरी, छात्र-छात्रायें तथा अग्रसेन महाविधालय पुरानी बस्ती से प्रोफेसर दीपिका अवाधिया के साथ महाविधालय के छात्र-छात्राये भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों का स्वागत द्वारा किया गया , परिचर्चा हेतू पहुचे अतिथियों का स्वागत हरा-भरा, छायादार, फलदान पौधे प्रदान कर किया गया जिसके पश्चात संस्था अध्यक्ष श्री एन.आर. नायडू ने उपस्थित सदस्यों को ग्रीन आर्मी द्वारा विगत 5 वर्षाे में किये गये कार्याे की जानकारी प्रदान की गई, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रात्रि लहरी, सुभाष साहू, विजय जैन गुरदीप टूटेजा, सुखदेव सिहं भामरा, सुषमा सांवत, रवि ठाकुर,नेहा शल्मन, हेमंत सिग ठाकुर, डॉ कुलदीप दुबे श्रीमति गोपा शर्मा, हितेश दिवान, मनोज ठाकुर, पुरूषोत्तम चन्द्राकर, नेहा यदु, निलम अग्रवाल, आर बी साहू तथ संस्था के 15 जोन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिये संस्था की ओर से श्री अशिष शर्मा जी ने सबका आभार व्यक्त किया है।

IMG 20240420 WA0009
खैरागढ़ जिला निर्माण का विरोध करने वाले भाजपाई पहले माता कौशल्या मंदिर निर्माण का विरोध करते थे अब रामकथा का भी विरोध कर रहे हैं -आरपी सिंह