LIVE UPDATE

डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी, एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग। जिले मे घटित आनलाईन ठगी एवं साईबर अपराध के लंबित प्रकरणो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |

ये भी पढ़ें –हनीमून पर सिक्किम गए नवदंपती लापता, 13 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

प्रार्थी इंद्रप्रकाश कश्यप पिता ईश्वरी प्रसाद कश्यप उम्र 51 साल 178 सी रुआबाँधा सेक्टर भिलाई नगर द्वारा दिनांक 16.11.2024 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आक एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया जिसमे मोबाईल नंबर 9783623063 के धारक द्वारा खुद को टी.आर.ए.आई (ट्राई) से काल कर रहा हूं आपके आधार कार्ड से क्राईम हुआ है कहकर कुल 49,01,196/- रुपये जमा करवाकर ठगी करने के संबंध मे पस्तुत शिकायत पत्र पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 469/2024 धारा 318(4) बीएनएस. कायम कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण के 04 आरोपीगणो को पुर्व मे अलग अलग स्थानो से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है एवं अपराध मे संलिप्त प्रत्येक आरोपीगणो के संबंध मे जानकारी लिया जाकर विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।

अन्य आरोपियों की पतासाजी क्रम मे आरोपी भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह. वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर तकरीबन 07 माह पुर्व पुणे निवासी सद्दाम मुल्ला द्वारा औरंगाबाद के निवासी बापु श्रीधर भराड नाम के व्यक्ति का आईसीआईसीआई. बैंक का खाता , इंटरनेट बैंकिग का युजर आईडी. पासवर्ड तथा बैंक मे रजिस्टर्ड सिम कार्ड तथा जिस मोबाइल में सिम कार्ड को चेक किया गया था वह वाला मोबाईल फोन को देना बताया । जिस पर आरोपी भरत कुमार मेनारिया की प्रकरण मे संलिप्तता पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है|

नाम आरोपी :- भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह. वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles