नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी 10 जोनों में 156 दुकानदारों से गन्दगी फैलाने पर कुल 14500 रूपये जुर्माना वसूला

59

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त जोनों के बाजारों में स्वच्छता को लेकर सघन जनजागरण का अभियान निरंतरता से जारी रहा। बाजारों में दुकानों में एवं दुकानों के आसपास गन्दगी पाये जाने पर आज दिन भर के अभियान के दौरान कुल 156 दुकानदारों से गन्दगी फैलाने पर कुल मिलाकर 14500 रूपये जुर्माना वसूला गया। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री नागभूषण राव के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 लोगों पर 1050 रूपये, जोन 2 ने 5 लोगों पर 500 रूपये, जोन 3 ने 7 लोगों पर 750 रूपये, जोन 4 ने 12 लोगों पर 2500 रूपये, जोन 5 ने 10 लोगो पर 1600 रूपये, जोन 6 ने 7 लोगों पर 700 रूपये, जोन 7 ने 16 लोगों 1250 रूपये, जोन 8 ने 28 लोगों पर 1500 रूपये, जोन 9 ने 56 लोगों पर 4150 रूपये एवं जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3 लोगों पर 500 रूपये का जुर्माना गन्दगी फैलाये जाने पर स्थल पर किया। इस प्रकार सभी 10 जोनों की टीमों ने आज बाजारों में कुल 156 दुकानदारों पर कुल मिलाकर 14500 रूपये का जुर्माना सम्बंधितों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की स्पष्ट हिदायत देकर वसूला। इसी प्रकार आज निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दुकान में डस्टबीन नहीं रखने पर 9 दुकानदारों पर 600 रू. जुर्माना किया। इसमें जोन 1 के 1 दुकानदार पर 50 रू., जोन 5 के 8 दुकानदारों पर 550 रू. जुर्माना किया गया। प्रतिबंधित पॉलीथिन दुकान में रखने पर 15 दुकानदारों पर 850 रू. जुर्माना किया गया। इसमें जोन 1 ने 3 दुकानों पर 150 रू. जोन 5 ने एक दुकान पर 50 रू., जोन 7 ने 11 दुकानदारों पर 650 रू. जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर किया। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
विद्यालय में मध्यान भोजन खाने से 40 बच्चे हुए बीमार, मचा हड़कंप