रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त जोनों के बाजारों में स्वच्छता को लेकर सघन जनजागरण का अभियान निरंतरता से जारी रहा. बाजारों में दुकानों में एवं दुकानों के आसपास गन्दगी पाये जाने पर आज दिन भर के अभियान के दौरान कुल 174 दुकानदारों से गन्दगी फैलाने पर कुल मिलाकर 18630 रूपये जुर्माना वसूला गया. नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 लोगों पर 1700 रूपये, जोन 2 ने 42 लोगों पर 6080 रूपये, जोन 3 ने 30 लोगों पर 3650 रूपये, जोन 4 ने 8 लोगों पर 800 रूपये, जोन 5 ने 8 लोगों पर 750 रूपये, जोन 6 ने 14 लोगों पर 1400 रूपये, जोन 7 ने 9 लोगों 650 रूपये, जोन 8 ने 34 लोगों पर 2200 रूपये, जोन 9 ने 4 लोगों पर 400 रूपये एवं जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 लोगों पर 1000 रूपये का जुर्माना गन्दगी फैलाये जाने पर स्थल पर किया. इस प्रकार सभी 10 जोनों की टीमों ने आज बाजारों में कुल 174 दुकानदारों पर कुल मिलाकर 18630 रूपये का जुर्माना सम्बंधितों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की स्पष्ट हिदायत देकर वसूला. अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
राजनीति
बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का बड़ा कारण बनेगी...
बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का बड़ा कारण बनेगी - कांग्रेस
रायपुर। बदहाल रेल सेवा मोदी सरकार की विदाई का कारण बनेगी। पिछले...
CG News : भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत...
CG News : भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा - विष्णु देव साय
CG News : रायपुर।...
Priyanka Gandhi Visit to Chirmiri – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका...
Priyanka Gandhi Visit to Chhatisgarh चिरमिरी | प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियाँ...
CG NEWS – उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दिया बयान कहा –...
RAIPUR | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच...