प्रियंका चोपड़ा की येलो ड्रेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक्ट्रेस ने किया स्प्रिंग का स्वागत

108

 बॉलीवुड|बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा अपने कपड़ों से लेकर स्टाइल तक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे उनका देसी लुक हो या फिर किसी इवेंट के लिए पहना वेस्टर्न आउटफिट। इसी बीच प्रियंका का एक और लुक सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है। साथ ही उनकी ड्रेस की कीमत भी चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वो अपने गार्डन में कैमरे के सामने शानदार पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने यलो रंग का गाउन पहना है और वो जमीन से उछल कर पोज दे रही हैं, ड्रेस के साथ-साथ उनका बॉडी पॉस्चर काफी इंप्रेसिव है। इस तस्वीर में उनकी स्माइल भी बेहद प्यारी लग रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि – ”इन दिनों सूरज की किरणें कुछ अलग ही असर दिखा रही हैं।” लेकिन क्या आप जानते हैं पीसी के इस गाउन की कीमत कितनी है?

प्रियंका चोपड़ा की इस खूबूसरत फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह चर्चा का विषय बनी हुई है।कलेक्शन की इस ड्रेस को पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लंदन स्थित घर में इस फोटो को खिंचवाया है। प्रियंका की इस येलो स्लीवलेस ड्रेस की कीमत 6,085 डॉलर्स यानी 4,46,346 रुपये हैं। वी नेक लाइन की इस ड्रेस में सेल्फ-टाईड वेस्ट बेल्ट है। मैक्सी स्टाइल की इस ड्रेस में फ्रिल डिटेल्स हैं और इसकी हल्की स्कर्ट इसे फेयरीटेल लुक देती है। इटली के लेबल से ली गई ये ड्रेस बेहद एट्रेक्टिव नजर आ रही है।

BREAKING : बदल जाएगा बैंकों के खुलने-बंद होने का समय,

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से लंदन में हैं। वह अपनी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग और अन्य काम के लिए यहां आई थीं। हालांकि कोरोना लॉकडाउन के चलते यहीं रह गईं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं।

IMG 20240420 WA0009