बीरगांव में तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न




बीरगांव (रायपुर): बीरगांव स्थित नगर निगम सांस्कृतिक भवन में तहसील साहू संघ बीरगांव का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्राम इकाई के सभी नवनिर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों को रायपुर जिला ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष श्री हीरामन साहू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह पूरा आयोजन बीरगांव तहसील साहू संघ के अध्यक्ष व वार्ड क्र. 5 के पार्षद श्री बेदराम साहू की अगुवाई में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य बिंदु व वक्ताओं का संदेश:
• नशा उन्मूलन का संकल्प: मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने समाज में फैलते नशे पर चिंता जताते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को समाज को नशामुक्त बनाने हेतु अभियान चलाने का संकल्प कराया।
• महिला सशक्तिकरण व कुटीर उद्योग: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (केबीनेट मंञी दर्जा) डॉ. ममता साहू ने महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कुटीर उद्योगों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु निरंतर कार्यशालाएं आयोजित करने पर जोर दिया।
• धर्मांतरण पर रोक व एकजुटता: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) श्री अमित साहू ने सामाजिक धर्मांतरण के प्रति सजग रहने और गलत गतिविधियों का खुलकर विरोध करने का आह्वान किया।
• राजनीतिक प्रतिनिधित्व: प्रदेश संयुक्त सचिव श्री प्रदीप साहू ने समाज के प्रत्याशियों को राजनीतिक समर्थन देकर अधिक से अधिक संख्या में विजयी बनाने की बात कही।

बेदराम साहू ने जताया आभार:
तहसील अध्यक्ष श्री बेदराम साहू ने अपने छत्तीसगढ़ी संबोधन में सभी का अभिवादन करते हुए कहा, “मैं आप सब के लईका हरव, आप मनके मया-दुलार पाके मन गदगद हो जथे।” उन्होंने समाज को संगठित, उन्नत और शिक्षित बनाने के लिए युवा, महिला, न्याय, व्यापार, चिकित्सा व शिक्षा जैसे विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का संकल्प दोहराया। मंच संचालन डाॅ लेखराम साहू व युवा भाई नुपुर साहू विशेष सहयोग रहा
प्रमुख अतिथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री मोतीलाल साहू, डॉ. ममता साहू, साधना साहू (उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ), चंद्रावती साहू (प्रदेश संगठन सचिव) प्रदीप साहू, अमित साहू प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ , लालकुमार साहू (संरक्षक), जीवन साहू (उपाध्यक्ष), लखन साहू (कार्यकारिणी अध्यक्ष), डॉ. लालजी साहू (सचिव), प्रतिमा साहू (उपाध्यक्ष), केहरु साहू (कोषाध्यक्ष), देवेश्वर साहू (संगठन सचिव), उमा साहू, कमलेश साहू (मीडिया अध्यक्ष), भागवत साहू (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सहित सरोरा, दक्षिण, उत्तर व उरला परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।











