LIVE UPDATE

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तौकीर रज़ा के बड़े भाई सैय्यद फिरोज रज़ा का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तौकीर रज़ा के बड़े भाई सैय्यद फिरोज रज़ा का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद तौकीर रज़ा एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद ततहीर रज़ा के बड़े भाई सैय्यद फिरोज रज़ा (वल्द सैय्यद तौफ़ीक़ रज़ा) का बुधवार, 27 मई की रात 9 बजे दुखद निधन हो गया। वे तात्यापारा वार्ड, मोमिनपारा (जवाहर नगर मंडल) के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और स्थानीय समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

पारिवारिक सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरहूम की मैय्यत आज गुरुवार, 28 मई को शाम 4:00 बजे उनके निवास स्थान से हैदरी मस्जिद, मोमिनपारा ले जाई जाएगी। यहाँ नमाज़-ए-जनाज़ा के उपरांत उन्हें मौदहापारा स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहाँ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिवार में सैय्यद तौक़ीर रज़ा (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता), सैय्यद तफ़सीर रज़ा, सैय्यद ततहीर रज़ा (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा) एवं सैय्यद शौकत रज़ा सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की मग़फ़िरत तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।

Related Articles