महंगाई को लेकर देशव्यापी कांग्रेस के आन्दोलन को विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों के बीच पहुँचाया

61

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पूरे देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई एवं तेल के दामों में वृद्धि को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में देशव्यापी आन्दोलन के तहत आज विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली निकालकर क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पम्प में उपस्थिति दर्ज कर विरोध किया। विकास उपाध्याय ने कहा, जिस महंगाई को लेकर भाजपा की मोदी सरकार केन्द्र में सत्ता में आई, आज वही महंगाई देश के इतिहास में अपने चरम सीमा पर है और इसका हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

विधायक विकास उपाध्याय महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी आन्दोलन के तहत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अपने विधानसभा क्षेत्र पश्चिम के सभी 20 वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। बरसते पानी के बावजूद विकास उपाध्याय महंगाई को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज कराकर यह संदेश देते रहे कि भाजपा के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है। 35 रूपये में पेट्रोल देने की बात करने वाले मोदी देश के लोगों को 100 रूपये में बेच रहे हैं। जो रसोई गैस 400 रूपये में मिलता था, आज वह 900 रूपये हो गया है। बावजूद भाजपा के नेता इस महंगाई का मौन धारण कर समर्थन कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के लोगों से आव्हान किया कि वे भाजपा का पूरजोर विरोध कर आसन्न चुनाव में खिलाफ में वोट देकर भाजपा मुक्त राष्ट्र का गठन करने सहयोग करें।

विकास उपाध्याय कांग्रेस के आज हुए देशव्यापी आन्दोलन को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुँचाकर विरोध दर्ज किया। इस बीच वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभी 20 वार्डों में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया एवं क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्प – कोटा, गुढ़ियारी, टाटीबंध, मोहबा बाजार, आमानाका, चैबे काॅलोनी, रायपुरा, खालबाड़ा, रामनगर सहित सभी पेट्रोल पम्प में पहुँचकर विरोध दर्ज किया। इस बीच पेट्रोल पम्प में आम जनताओं ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का जबरदस्त समर्थन करते हुए व्याप्त महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विकास उपाध्याय ने ऐलान किया कि मोदी सरकार के गलत नीतियों एवं बढ़ती महंगाई को लेकर यह आन्दोलन अब लगातार जारी रहेगी। भाजपा की कथनी और करनी को जनता के बीच एक-एक व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ

 

IMG 20240420 WA0009