राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने रची थी साजिश, भाड़े के हत्यारों से कराई हत्या

मेघालय/इंदौर। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस महानिदेशक (DGP) आई. नोंग्रांग ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। सोनम ने ही भाड़े के हत्यारों को बुलाकर पति की हत्या करवाई।

 

ये भी पढ़ें – CG Crime : पत्नी को आपत्तिजनक अवस्था में देख पति ने उठाया खौफनाक कदम, पती पत्नी गिरफ्तार

 

राजा की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मामले की पुष्टि की और कहा कि पुलिस को सात दिनों के भीतर बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि सोनम ने गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में आत्मसमर्पण किया है। एक अन्य हमलावर की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। उसने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के हमलावरों को हायर किया था। 23 मई को यह दंपती मेघालय के घने जंगलों में घूमने गया था, और उसी दिन से लापता था।

राजा का शव 2 जून को 150 फीट गहरी खाई में मिला। शव की हालत सड़ चुकी थी और पहचान मुश्किल थी। परिजनों ने राजा के हाथ में बने टैटू के जरिए शव की पहचान की।

गौर करने वाली बात ये रही कि राजा के शव के पास न मोबाइल था, न पर्स, न सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ स्मार्टवॉच कलाई पर बंधी मिली। ये सब बातें हत्या की साजिश की ओर इशारा कर रही थीं।

घटना वाले दिन, एक स्थानीय पर्यटक गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया कि उन्होंने राजा और सोनम को तीन अन्य युवकों के साथ देखा था। चारों पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और हिंदी में बात कर रहे थे, जबकि महिला पीछे चल रही थी। गाइड ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले सोनम-राजा को गाइड सेवा देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने किसी और गाइड को चुना। बाद में उस गाइड और तीन पुरुषों ने पास के होमस्टे में रात बिताई और अगली सुबह वहां से चले गए।

हत्या के बाद से फरार चल रही सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

तीन अन्य हमलावरों में से एक को उत्तर प्रदेश से जबकि दो को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस भी कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

जिस जगह राजा का शव मिला वह स्थान, दंपती की किराए की स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर दूर था। स्कूटी की चाबी स्कूटर में ही लगी मिली और स्कूटी एक अलग इलाके सोहरारिम में पाई गई थी, जबकि शव वोइसाडोंग क्षेत्र में मिला था।

 

Advertisement

Related Articles