रायपुर वासियों को 1अगस्त से 3 अगस्त तक नही मिलेगा निगम का पानी, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

71
IMG 20220728 094659
IMG 20220728 094659
  • अमृत मिषन योजना – नवनिर्मित 80 एमएलडी जल शुद्धीकरण संयंत्र सम्पवेल को 150 एमएलडी जल शुद्धीकरण संयंत्र सम्पवेल से जोड़े जाने एवं रायपुरा, कुकुरबेड़ा के जलागारों की राईजिंगमेन पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन करने के दौरान संबंधित 26 पानी टंकियों से 1 अगस्त को सुबह जलप्रदाय होने के पष्चात 3 अगस्त को संध्या से नियमित जलप्रदाय होगा, 48 घंटे के शटडाउन के दौरान 1 अगस्त की संध्या, 2 अगस्त को सुबह एवं संध्या, 3 अगस्त को सुबह जलप्रदाय प्रभावित रहेगा

रायपुर। मिशन अमृत योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 80 एमएलडी क्षमता के जल शुद्धीकरण संयंत्र के सम्पवेल को 150 एमएलडी क्षमता के जलषुद्धीकरण संयंत्र के सम्पवेल से जोड़े जाने का कार्य करने एवं उक्त योजना में रायपुरा और कुकुरबेड़ा में निर्मित उच्च स्तरीय जलागारों हेतु बिछाई गई राईजिंगमेन पाइप लाइन का इंटर कनेक्षन कार्य किये जाने के दौरान संबंधित सभी आवष्यक कार्य करने कार्य की आवष्यकता को देखते हुए जल कार्य विभाग को संबंधित 150 एमएलडी क्षमता के जल शुद्धीकरण संयंत्र को कुल 48 घंटे की अवधि के लिये शट डाउन करने की अनुमति नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

उक्त जानकारी देते हुए नगर निगम रायपुर के मुख्य अभियंता आर.के. चौबे ने बताया कि 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 26 पानी टंकियां भाठागांव, चंगोराभाठा, कुषालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमली डीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा एवं नया भनपुरी ओव्हरहेड टैंक से दिनांक 1 अगस्त 2022 को सुबह का नियमित जलप्रदाय करने के पष्चात शटडाउन के दौरान दिनांक 3 अगस्त 2022 की सुबह तक जलप्रदाय प्रभावित रहेगा एवं कार्य पूर्ण होने के पष्चात दिनांक 3 अगस्त 2022 को संध्या से नियमित जलप्रदाय प्रारंभ किया जायेगा। इसके अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा। नगर निगम रायपुर के जलकार्य विभाग की ओर से संबंधित प्रभावित 26 पानी टंकियों के क्षेत्रों के रहवासी नागरिको से शटडाउन की अवधि में पेयजल का समुचित मात्रा में संग्रहण करके रखने एवं उपलब्ध पेयजल का मितव्ययिता से उपयोग करने का आव्हान किया गया है। जलकार्य विभाग द्वारा नगरवासियों की पेयजल संबंधी सुविधा हेतु 150 एमएलडी क्षमता वाले जल शुद्धीकरण संयंत्र के संबंधित क्षेत्रों में शटडाउन की अवधि के दौरान पेयजल टैंकरों के माध्यम से व्यवहारिक आवष्यकता को दृष्टिगत रखकर पेयजल आपूर्ति सुनिष्चित की जायेगी।

मुख्य अभियंता आरके चौबे ने जानकारी दी है कि अमृत मिशन अंतर्गत प्रथम चरण में स्वीकृत रायपुर जल आवर्धन योजना फेस-1 के तहत् वर्ष 2011 में नगर पालिक निगम रायपुर सीमा में सम्मिलित हुए 07 गांवों (कचना, आमासिवनी, जोरा, देवपुरी, डुमरतराई बोरियाखुर्द, डूंडा) में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की अवस्था सुनिश्चित करने हेतु 07 स्थानों पर उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण कार्य एवं पेयजल वाहिनी बिछाये जाने का कार्य, पुराने पम्प मोटर के आधुनिकीकरण व क्षमता विस्तार का कार्य तथा फिल्टर प्लांट परिसर में नवीन 80 एम.एल.डी. क्षमता के जलशुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रायपुर शहर में निर्मित उच्चस्तरीय जलागारों के कमाण्ड एरिया के असंतुलित होने एवं शहर की बढ़ती जनसंख्या घनत्व के कारण उन जलागारों से पर्याप्त मात्रा में पेयजल प्रदाय नहीं हो पाने एवं शहर में पूर्व में बिछायी गयी पाईप लाईन अत्यधिक पुराने होने के कराण लिकेज व जलजनित बीमारियों के संक्रमण की समस्या को ध्यान में रखते हुए द्वितीय चरण में स्वीकृत रायपुर जल आवर्धन योजना फेस-11 के तहत 07 स्थानों पर उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण कार्य एवं पेयजल वाहिनी बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है।

रायपुर वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्य अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में रायपुर शहर की जलप्रदाय व्यवस्था 03 जलशुद्धिकरण संयंत्र (क्षमता क्रमशः 47.50, 80 एवं 150 एम.एल.डी.) के माध्यम से संचालित की जा रही है। अमृत मिशन के तहत निर्मित 14 नवीन उच्चस्तरीय जलागारों हेतु आवश्यक अतिरिक्त पेयजल के आपूर्ति हेतु निर्मित 80 एम.एल.डी. क्षमता के नवीन जलशुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उक्त संयंत्र से 30 एम. एल.डी. उपचारित जल को वर्तमान में संचालित 150 एम.एल.डी. क्षमता के जलशुद्धिकरण संयंत्र से ग्रेविटी के माध्यम से पहुंचाया जाना है। इस हेतु 1000 व्यास की एम.एस. पाईप लाईन से दोनों संयंत्रों के सम्पवेल को उनके बॉटम से जोड़ा जाना है। इस कार्य हेतु वर्तमान में संचालित 150 एम.एल.डी. क्षमता के जलशुद्धिकरण संयंत्र के सम्पवेल की 200 एम.एम. थीकनेस की आर.सी.सी. वॉल के नीचले हिस्से को तोड़कर 1000 व्यास की एम.एस. पाईप लाईन के एक हिस्से को कांक्रीट से ग्राउट किया जावेगा। कांक्रीटिंग हेतु सम्पवेल को सूखा रखना अति आवश्यक है। जिस हेतु संयंत्र को बंद करने की आवश्यकता होगी। भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में सीपेज वॉटर अत्याधिक होने तथा कार्य जमीन की सतह से लगभग 04 मीटर नीचे किये जाने के कारण डीवाॅटरिंग में अत्यधिक समय लगने की संभावना है। सम्पवेल का निर्माण कार्य लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। अतः सम्पवेल की 200 एम.एम. थीकनेस की आर.सी.सी. वॉल को तोड़ने का कार्य अति संवेदनशीलता के साथ किया जाना हैं। जिसके कारण कांक्रीट ब्रेकिंग के कार्य में लगभग 12 घंटे का समय लगने की आशंका है। कार्य स्थल पर वेल्डिंग का कार्य भी किया जावेगा। जिस हेतु कार्यस्थल को सूखा रखा जाना अति आवश्यक है 1000 व्यास की एम.एस. पाईप लाईन के हिस्से को कांक्रीट से ग्राउट किये जाने के पश्चात् कांक्रीट सेट होने हेतु कम से कम 06 घंटे की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त रायपुरा एवं कुकुरबेड़ा में निर्मित हो रहे जलागारों को जलापूर्ति हेतु राईजिंग लाईन का इंटरकनेक्शन कार्य भी किया जाना है। उपरोक्त समस्त कार्य बिना रुके निरंतर रूप से किये जायेंगे।

नगर निगम ने अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गों से 1000 से अधिक बैनर - पोस्टर हटाये

मुख्य अभियंता ने आगे बताया कि फिल्टर प्लांट के द्वारा डी.डी. नगर उच्चस्तरीय जलागार के इनलेट में लगे 400 एम.एम. व्यास के बटरफ्लाई वॉल्व के स्थान पर 400 एम.एम. व्यास के नये स्लूस वॉल्व लगाया जाना है। जिसके लिए 08 घंण्टे समय की आवश्यकता होगी 150 एम.एल.डी. प्लांट के सम्पवेल में लगे गेटों से लिकेज का मरम्मत फिल्टर प्लांट के ठेकेदार द्वारा कराया जावेगा। जिसके लिए 12 घण्टे समय की आवश्यकता होगी 150 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट के एरियेटर, चैनल, फिल्टर बेड इत्यादि स्थानों का साफ-सफाई एवं डिस्इंफेक्शन का कार्य संधारणकर्ता ठेकेदार के द्वारा किया जावेगा। उपरोक्त कार्यों के अतिरिक्त सागर इंटेकवेल के सबस्टेशन का संधारण एवं साफ-सफाई कार्य, 150 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से सड्डू की ओर जाने वाली राईजिंग मेन लाईन में राजेन्द्र नगर के पास 700 एम.एम. व्यास का स्लूस वॉल्व का मरम्मत् एवं डंगनिया की ओर जाने वाली राईजिंग मेन लाईन में फिल्टर प्लांट के पास 1200 एम.एम. व्यास के स्लूस वॉल्व का मरम्मत कार्य फिल्टर प्लांट के टीम द्वारा प्राथमिकता से किया जावेगा।

IMG 20240420 WA0009