LIVE UPDATE

रायपुर : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिला संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के द्वारा दिये गये, दिशा निर्देश एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 26.05.25 को रायपुर शहर स्थित संचालित लगभग 80 से अधिक स्पा सेंटरों में औचक चेकिंग की गयी।

चेकिंग के दौरान थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित लक्जरी वेलनेस सेलून एण्ड स्पॉ सेंटर को चेक करने पर वहां आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई, साथ ही पाया गया कि स्पॉ के महिला संचालक द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। स्पॉ मंे कार्य करने वाली लड़कियों ने भी पूछताछ में महिला संचालक द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराना बताया गया। जिस पर स्पॉ सेंटर के महिला संचालक के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया l

महिला संचालक फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं l

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles