विधायक कुलदीप जुनेजा ने व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ीयो का बढ़ाया हौसला

95
IMG 20220507 131709
IMG 20220507 131709

रायपुर देवेंद्र नगर कार्यलय में छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अचिन बेनर्जी के नेतृत्व में व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ीयो ने विधायक कुलदीप जुनेजा से भेट किया श्री विधायक जी ने हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और विगत 2 वर्ष के पश्चात व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया के द्वारा पहला नेशनल व्हीलचेयर T10 चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है । इस सीरीज को चंडीगढ़ दिल्ली बेंगलुरु और अहमदाबाद में आयोजित किया जा रहा है।इस आयोजन के लिए विधायक ने मंगलकामना भेट किया। और आगामी जीत की बधाई दी। इस सीरीज में भाग लेने वाले सभी 12 राज्य की टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है ग्रुप A.में पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश ग्रुप B.में दिल्ली छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश ग्रुप C. में कर्नाटका तमिलनाडु आंध्र प्रदेश ग्रुप D. में गुजरात महाराष्ट्र उत्तराखंड टीम में शामिल है। छत्तीसगढ़ का मैच 10 और 11 मई को दिल्ली में खेला जाएगा इसके लिए छत्तीसगढ़ की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम 8 मई को दिल्ली के लिए रवाना होगी इस सीरीज में हर ग्रुप से दो विजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी जो आगामी 27 मई को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा इसमें आठ सिलेक्ट टीम खेलेगी इस सीरीज का नाम स्वर्गीय माधवराव सिंधिया स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम लिस्ट 1 सुनील राव 2 पोषण ध्रुव 3 उत्तरा ध्रुव 4 किशन रावत 5 सुमित पैकरा 6 मुकेश कुमार 7 सुरेंद्र साहू 8 अमर सिंह 9 सुरेंद्र लोहार 10 सूरज कुमार 11 उमेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पटेल 12 जीवन ध्रुव 13 खुमान साह जी , व्हीलचेयर असोसिएशन के अध्यक्ष अचिन बेनर्जी जी ,संजय पाठक कृष्णा राव,संजय सोनी, दीपा बघ्घा ,सनासा परवीन,गौतम यादव जी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

IMG 20240420 WA0009
चेम्बर भवन में जीएसटी एवं टैक्स मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन