शहीद विद्याचरण शुक्ल को 9 वें शहादत दिवस पर महापौर एजाज ढेबर, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने दी आदरांजलि

111
IMG 20220611 WA0005
IMG 20220611 WA0005

रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनके 9 वें शहादत दिवस पर राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने निगम उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष पहुंचकर उन्हें समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनके 9 वें शहादत दिवस पर राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, एल्डरमेन श्री शमसुल हसन नम्मू भाई,सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री प्रमोद चौबे, प्रमोद तिवारी, दौलत रोहड़ा सहित अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों ने सादर नमन करते हुए उनके 9 वें शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
छग में न सनातन धर्म खतरे में है न आदिवासी संस्कृति खतरे में है ,भाजपा की राजनैतिक दुकान खतरे में है --कांग्रेस