सैप्टिक टैंक में जहरीली गैस जांचने निगम ने मंगाया गैस मॉनिटर

113
IMG 20220402 WA0005
IMG 20220402 WA0005

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा सैप्टिक टँकीयों की सफाई में जुटे 40 से अधिक कर्मचारियों को सेवा के साथ सुरक्षा के लिए आवश्यक किट प्रदाय किया गया है। निगम में अब गैस मॉनिटर भी उपलब्ध है जिसकी मदद से सन्देह होने पर टँकीयों में जहरीली गैस की जांच की जा रही है।
निगम के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के सहायक नोडल अधिकारी योगेश कड़ू ने बताया कि महापौर एजाज ढेबर और निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर सक्शन मशीनों में काम करने वाले 40 से अधिक कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किया गया है। इसके तहत उन्हें मास्क, ग्लब्स, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट, गम बूट, हेलमेट, गॉगल और पीपीई किट उपलब्ध करा दी गई है। जिस सैप्टिक टैंक में सन्देह होता है कि उसमें जहरीली गैस हो सकती है, उसका गैस मॉनिटर मशीन से जांच किया जाता है। कर्मचारियों के लिए इमरजेंसी होने पर आक्सीजन की भी व्यवस्था रखी गई है। श्री कड़ू ने बताया कि इस काम में लगे कर्मचारियों को समय – समय पर विशेषज्ञों के द्वारा ट्रेनिंग भी दिलवाई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि नोटिस जारी