रायपुर में 7 लड़कियां और 15 लड़के गिरफ्तार, देर रात फार्म हाउस में पार्टी, हुल्लड़ बाजी



रायपुर। राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में देर रात पार्टी कर हुल्लड़ मचाना युवक-युवतियों को महंगा पड़ गया। विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक फार्म हाउस पर दबिश देकर शांति भंग करने के आरोप में 7 लड़कियों और 15 लड़कों सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी रायपुर के विरूद्ध भी थाना विधानसभा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17-18 दिसंबर की दरम्यानी रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा स्थित जे डी फार्म हाउस में देर रात्रि कुछ व्यक्ति हुल्लड़ बाजी कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ लड़के एवं लड़कियां पार्टी करते हुये हुल्लड़ बाजी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा समझाईश देने एवं शांत कराने का प्रयास करने पर भी पुलिस की मौजूदगी में हुल्लड़ करने लगे जिससे अशांति व्यपाप्त का माहौल हो गया था।
जिस पर 15 लड़के एवं 07 लड़कियों सहित कुल 22 लोगों के विरूद्ध थाना विधानसभा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार
(01) देवेन्द्र साहू पिता परसराम साहू उम्र 27 साल निवासी टेकारी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(02) गौरव जोशी पिता दिनेश्वर जोशी उम्र 28 साल निवासी करबला पारा चौबे कालोनी थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
(03) वैभव पाठक पिता सियाराम पाठक उम्र 20 साल निवासी चंगोराभाठा गणपति विहार कालोनी थाना डीडी नगर जिला रायपुर।
(04) मनीष वर्मा पिता गणेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(05) निखिल वर्मा पिता द्वारिका वर्मा उम्र 21 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर
(06) जय प्रकाश महेश्वरी पिता सगुनदास महेश्वरी उम्र 19 साल निवासी भुरकोनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(07) दीपक धीवर पिता संजय धीवर उम्र 28 साल निवासी छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(08) विकास दास मानिकपुरी पिता विरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी कुन्द्रापारा सुखवारी बाजार गुढियारी थाना गुढियार जिला रायपुर।
(09) रितिक मिश्रा पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जीवन विहार तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(10) रुपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी प्रोफेशर कालोनी सादना भवन के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
(11) तनजीत प्रित सिंह पिता इंदर पाल सिंह उम्र 22 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
(12) आलोक धर दीवान पिता स्व० नागेन्द्र दीवान उम्र 25 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
(13) शिवम आर्या पिता स्व० नेहरु लाल आर्या उम्र 28 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(14) हरिओम दूबे पिता लक्ष्मीकांत दूबे उम्र 26 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(15) देवांश ठाकुर पिता टिकेन्द्र ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर थाना डी डी नगर जिला रायपुर।(16) 07 महिला।








