LIVE UPDATE

भारती हॉस्पिटल में निःशुल्क सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सरायपाली। सामान्य जन-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारती हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा गर्भवती माताओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार ,15 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय रहते सही जांच, उचित सलाह और सुरक्षित मातृत्व सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के अंतर्गत गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

भारती हॉस्पिटल में यह जांच 3D एवं 4D एडवांस आधुनिक सोनोग्राफी मशीन के माध्यम से की जाएगी, जिससे जांच अधिक सटीक एवं भरोसेमंद होगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी जांच योग्य एवं अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट द्वारा ही की जाएंगी।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें
डॉ. कुलदीप वशिष्ट (MD, DMRD, DNB – रेडियोडायग्नोसिस) तथा
डॉ. रेनू वशिष्ट (MBBS, DNB – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) प्रमुख रूप से सेवाएं प्रदान करेंगे।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती माताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत डिलीवरी खर्च पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट तथा नन्हे मेहमान के स्वागत स्वरूप उपहार की व्यवस्था की गई है।

भारती हॉस्पिटल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं इस शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते स्वास्थ्य जांच कराकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क किया जा सकता है —
पता: भारती हॉस्पिटल, सरायपाली, जिला — महासमुंद (छत्तीसगढ़)

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles