LIVE UPDATE

ग्राम कैलाशगढ़ में नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य अंजलि विमल साहू

बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलाशगढ़ में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजलि विमल साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने विधिवत कथा श्रवण किया और ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। अंजलि विमल साहू ने धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से रामायण पाठ का आनंद लिया।

इस दौरान अध्यक्ष – बुद्धसिंह निषाद, उपाध्यक्ष – जयकुमार पैकरा, साकेत, कोषाध्यक्ष – डोमार सिंह निषाद, संरक्षक – काशीराम विश्वकर्मा, छब्बीलाल धुरी, विशेष सहयोगी / सदस्य दर्शनलाल यादव, नोहराम पांडे, मंगुराम निषाद, लखनलाल धुरी, भिवेंद्र कुमार धुरी, मानिकपुरी, गुलाब सिंह जलतारे
रामायण यादव, ईश्वरी जलक्षेत्र (लोकगायक) चंदनसिंह पैकरा, संतोष निषाद, विष्णु पैकरा, पुराण निषाद, राजेन्द्र पांडे, मण्डल व्यवस्थापक, तीजुराम धुव प्रचार प्रसार मान सिंह पैकरा, गोविंद प्रसाद निषाद, फागुराम निषाद, सुखचंद विश्वकर्मा
शत्रुघ्न पैकरा, जय प्रकाश निषाद केशव केजूराम धुव चतुर निषाद, विकास निषाद बिंदेश कुमार निषाद व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles