LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में 5 निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक का तबादलाः सिटी कोतवाली समेत कई थानों के बदले प्रभारी, एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया आदेश

लखन हरवानी: बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने 5 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का तबादला किया है। इस फेरबदल से सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, सिमगा, सुहेला, कसडोल और गिरौदपुरी समेत आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदल गए हैं एसपी भावना गुप्ता के अनुसार, यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर तबादले के कारण हुआ। इससे बलौदाबाजार सिटी कोतवाली और कसडोल थाना प्रभारी के पद खाली हो गए थे। इन महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए।

इन्हें यहां मिली जिम्मेदारी

नए आदेश के तहत, सिमगा थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट को बलौदाबाजार सिटी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। थाना सुहेला के प्रभारी धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रमोद कुमार सिंह अब सुहेला के नए थाना प्रभारी होंगे।कसडोल थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक प्रवीण मिंज को दी गई है, जिन्हें यातायात शाखा कसडोल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। उनेश देशमुख को गिधपुरी, संदीप नेताम को आजाक थाना (कंट्रोल रूम, शिकायत एवं जीविका शाखा सहित) और उप निरीक्षक संदीप बंजारे को गिधौरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles