ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल कसडोल में मनाया गया गरिमामय ‘Graduation Day’



चंदन जायसवाल: कसडोल। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, कसडोल में आज ‘Graduation Day’ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 20 वर्षों से निरंतर क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार दे रहे इस संस्थान ने आज अपने नन्हे सितारों की सफलता का जश्न मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या लक्ष्मी साहू और डायरेक्टर सी. पी. साहू के मार्गदर्शन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक समन्वयकों (Academic Coordinators) गोपाल सा एवं नंदसाय यादव सहित पूरे स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राचार्या का संदेश:
लक्ष्मी साहू ने सभी सफल छात्रों और उनके पालकों को बधाई देते हुए कहा, _”हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इन 20 वर्षों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”_
शानदार परीक्षा परिणाम: मेरिट लिस्ट के सितारे
सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्य रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र निम्न हैं:
नर्सरी:नायरा प्रजापति (प्रथम), तृप्ति यादव (द्वितीय), निमान्सी जायसवाल (तृतीय)।
LKG: आराध्या शर्मा (प्रथम), अब्दुल रहमान (द्वितीय), स्वरा दुबे (तृतीय)।
UKG:वीणा डडसेना (प्रथम), निकिता साहू (द्वितीय), आराध्या साहू (तृतीय)।
-कक्षा 1ली नक्ष साहू (प्रथम), जयकांत पाठक (द्वितीय), काव्यांश कर्ष (तृतीय)- कक्षा 2जी: शौर्य पुरैना (प्रथम), डॉली पैकरा (द्वितीय), नियति कुशवाहा (तृतीय)- कक्षा 3री ख्याति जांगड़े (प्रथम), गौरांगी शर्मा (द्वितीय), आराध्या बंजारे (तृतीय)।
कक्षा 4थी क्षमा डडसेना (प्रथम), खुशमिता सिन्हा (द्वितीय), जाग्रति पैकरा (तृतीय)।
कक्षा 6वीं श्रेयांशी कुरवंशी (प्रथम), जाग्रति साहू (द्वितीय), वंशिका कुरवंशी (तृतीय)।
कक्षा 7वीं सीमा साहू (प्रथम), तोषी चौधरी (द्वितीय), शांता दुर्गा साहू (तृतीय)।
इस सफलता के पीछे स्कूल के समर्पित शिक्षकों का हाथ रहा है, जिनमें मुख्य रूप से आकाश कुमार, बालिका यादव, चित्रलेखा साहू, खुशबू कैवर्त्य, कामना तिवारी, कुंती साहू, महेश कुमार, महेंद्र साहू, मनोज कुमार, प्रभा कर्ष, राधिका साहू, रितु पाठक, सुनील देहेरी, शाजिया खान और सरला कैवर्त्य शामिल हैं।
स्कूल प्रबंधन और समस्त शिक्षक वृन्द सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ये बच्चे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।











