LIVE UPDATE

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया हवन-पूजन

रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, शहर जिला रायपुर द्वारा बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

“सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष – मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल” अभियान के तहत आकाशवाणी स्थित मां काली मंदिर में हवन-पूजन, आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, रायपुर शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर शहर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश अग्रवाल तथा सह-संयोजक अजित सेनापति सहित प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles