गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा कार्यक्रम

55

रायपुर । गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू 28 फरवरी रविवार को दुर्ग जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे प्रातः 6.30 बजे दुर्ग निवास से प्रस्थान करेंगे और 6.45 बजे दशहरा मैदान रिसाली में आयोजित सैर-सपाटा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस दुर्ग लौटेंगे। वे 10.30 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे ग्राम कुथरेल में छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में शामिल होंगे। मंत्री  साहू 11.30 बजे ग्राम मतवारी, दोपहर 12.30 बजे ग्राम पुरई, 2 बजे ग्राम कोकड़ी, 3 बजे ग्राम हनोदा और शाम 5 बजे ग्राम मरोदा में आयोजित जन गायन एवं झांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री शाम 4 बजे प्रगति नगर रिसाली में परमेश्वरी महोत्सव, शाम 6 बजे कलिका मंच हथखोज पारा उतई में सार्वजनिक सांई महोत्सव, 7 बजे रिसाली में हेल्प फाउंडेशन स्थापना दिवस और 8 बजे सेक्टर-7 भिलाई में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर इकाई के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। वे रात्रि 9 बजे भिलाई से प्रस्थान कर रायपुर आएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटकी मिली लाश