CG News : मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत

CG News :मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि

 

CG News : रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें – CG केबिनेट ब्रेकिंग : स्थानांतरण नीति का अनुमोदन, ग्राम पंचायत का नाम बदला, पढ़ें मंत्रिपरिषद के बड़े निर्णय

 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के दौरान नगर निगमों में बडे कार्यों को अंजाम देने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसे धरातल पर उतारते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में न्यू शनि मंदिर रोड से छठ घाट तक मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए करीब 29 करोड़ 57 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Related Articles