LIVE UPDATE

CG Latest News : बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना

CG Latest News : नम्बर प्लेट पंजीयन के लिए 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

 

CG Latest News : गरियाबंद। शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। लोगों को पूर्व में भी नए नंबर प्लेट बनवाने के लिए जागरूक किया गया था। साथ ही अभियान चला कर शिविर भी लगाया गया था।

 

ये भी पढ़ें – CG मर्डर न्यूज़ : इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार बना खौफनाक कत्ल की वजह,कुएं में मिली महिला और 8 साल के मासूम की लाश, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

 

शासन के निर्देशानुसार बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर  जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तारतम्य में लोगों को नंबर प्लेट बनवाने का और सहूलियत देते हुए परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में  23 जून 2025 से 27 जून तक जिले के 7 जगहों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत भवन कोपरा, जनपद पंचायत भवन गरियाबंद, जनपद पंचायत भवन फिंगेश्वर, जनपद पंचायत भवन छुरा, जनपद पंचायत भवन देवभोग, जनपद पंचायत भवन मैनपुर एवं नगर पंचायत भवन राजिम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें – CG Transfer News : वाणिज्यिक कर विभाग के 17 अधिकारियों का तबादला

 

शिविर में आवेदक को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना आधार कार्ड, वाहन की आर.सी. बुक एवं मोबाईल नंबर के साथ पंजीयन करा सकते  है। इसके अतिरिक्त एक हेल्पलाईन नंबर 9981329779 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से एचएसआरपी हेतु आवेदन से संबंधित अथवा मोबाईल नंबर अपडेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles