थाने में अपराध दर्ज होने पर व्याख्याता को कलेक्टर ने किया निलंबित

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने थाने में अपराध दर्ज होने पर व्याख्याता विजय कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें – CG News Today : अब बिना हेलमेट नही मिलेगा पेट्रोल-शराब

 

निलंबन आदेश में कहा गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंशीताल विकासखण्ड मरवाही में पदस्थ व्याख्याता विजय कुमार राय के विरूद्ध थाना मरवाही में पॉक्सो एक्ट एवं अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज होने के फलस्वरूप उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। व्याख्याता के उक्त कृत्य से जिले एवं विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement

Related Articles