दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने जारी की 35 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची
दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस तबादला सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें –दिवाली और छठ की छुट्टियां परिवार के साथ बिताने व काम से 5 हफ़्ते का अवकाश लेने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी
आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
देखें आदेश










