LIVE UPDATE

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव पहुँचे उपासने निवास, रजनी ताई को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. रजनी ताई उपासने को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उनके निवास जाकर उपासने परिवार के प्रति अपनी गहन सम्वेदना व्यक्त करते हुए श्री देव ने कहा कि हमने एक ममतामयी माँ खोया है, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।

 

ये भी पढ़ें –कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है – राहुल योगराज टिकरिहा

 

उन्होंने विषम परिस्थितियों में हमेशा संगठन के विस्तार के लिए जो कार्य किया है, हम सब कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव अनुकरणीय है। उनका मातृत्व भाव और आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है। वह सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगीं। श्री देव ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह स्व. रजनीताई को अपने श्रीचरणों में स्थान और चिरशांति प्रदान करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles