LIVE UPDATE

CG 9th class student committed suicide : क्या नम्बर ही सब कुछ है?, 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

CG 9th class student committed suicide : कोरबा। जिले के बालको नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिर्फ 14 साल की जानवी राजपूत, जो कि 9वीं कक्षा की छात्रा थी, ने परीक्षा में कम प्रतिशत आने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

 

ये भी पढ़ें –State mourning in India : भारत में तीन दिन का राजकीय शोक,जाने क्या है वजह

 

जानवी ने 9वीं की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, लेकिन वह खुद इससे ज्यादा की उम्मीद कर रही थी। खुद से निराश होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। जब परिजनों ने उसे घर के कमरे में फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया।

पिता ने दिया था हौसला, लेकिन…

परिजनों के अनुसार, जानवी के पिता ने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए नए कपड़े और मिठाई भी लाकर दिए थे। लेकिन शायद जानवी अंदर से बहुत टूट चुकी थी। वो अपने ही सपनों का दबाव नहीं झेल पाई और खुद को खत्म कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिवार और दोस्तों से पूछताछ जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या नंबर ही सब कुछ हैं? क्या पढ़ाई को लेकर बच्चों पर बन रहा सामाजिक और मानसिक दबाव इतना भारी हो गया है कि वे जीवन तक खत्म करने को मजबूर हो जाएं?

 

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles