LIVE UPDATE

प्रतिबंधित प्लास्टिक का सरकारी शराब दुकानों में सर्वाधिक उपयोग – कन्हैया

रायपुर । छत्तीसगढ़‌ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के नाम पर छोटे छोटे दुकानदार और ठेले खोमचे वालों पर होने वाली कार्रवाई को दिखावा बताते हुए कहा की सरकारी शराब दुकानों के अहातों में प्रतिदिन प्रतिबंधित पानी पाऊच और गिलास लाखों की संख्या में बेचे जा रहे है जिसके कारण पूरे क्षेत्र की नालियां जाम हो गई है।

उन्होंने कहा की सरकारी दुकानों में प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई की हिम्मत शासन प्रशासन नही जुटा पाता । छोटी-छोटी दुकानों, सब्जी वालों, खोमचों से प्लास्टिक जप्ति को परेशान करने के साथ औपचारिकता बताते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा की कार्रवाई करनी है तो निर्माण इकाई और आयातकों पर होनी चाहिये। यदि प्रतिबंधित सामग्री का उत्पादन और आयात ही बंद हो जायेगा तो बाजार में सामग्री उपलब्ध ही नहीं होगी । प्रतिबंधित प्लास्टिक के कारण गौवंश की मौत हो रही है । नाली-नाला जाम होने से मच्छर पनपते है जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी हो रही है । प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि शराब दुकानों में संचालित सरकारी टेंडर वाले अहातों में प्रतिबंधित डिस्पोजल का उपयोग होना सीधे तौर पर आबकारी विभाग और प्रशासन की मिलीभगत / फेल्यूवर कहा जाएगा । उन्होंने कहा कि त्योहार के समय बाजारों में इस तरह की कार्रवाई से छोटे व्यापारी, सब्जी विक्रेता,खोमचे वालों को परेशान किया जाता है उस पर रोक लगनी चाहिए।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles