भाजपा ने लिया स्वदेशी दीपावली का संकल्प

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली व धनतेरस के पावन पर्व पर आज “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की थीम पर रंगोली बना कर स्वदेशी का संदेश दिया। रंगोली बनाने में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी मदद की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, चंदूलाल साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles