भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (BMS), रायपुर के जिला मंत्री श्री परमेश्वर कन्नौजे ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा, “दीपावली का यह पावन पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और निराशा पर आशा की विजय का जीवंत प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि सत्य और परिश्रम का मार्ग अंततः सफलता और प्रकाश की ओर ले जाता है।” उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने में बसे हर परिवार के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

 

Advertisement

Related Articles