LIVE UPDATE

ब्रेकिंग :- युवा कांग्रेस नेता विमल अजय गिरफ्तार

बलौदाबाजार:  चंदन जायसवाल – संवाददाता : जिले में आज राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के दौरे का विरोध करने की तैयारी कर रहे जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विमल अजय को उनकी टीम समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए ‘डबल इंजन सरकार’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा आज बलौदाबाजार के दौरे पर थे। इसी दौरान, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विमल अजय अपनी टीम के साथ उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।

युवा कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह विरोध प्रदर्शन भाजयुमो अध्यक्ष से जुड़े एक गंभीर मामले में सरकार द्वारा कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर था। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिन व्यक्ति पर चाची से अवैध संबंध और एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास जैसे संगीन आरोप लगे हैं, सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।

विरोध से पहले ही हुई गिरफ्तारी

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते, उससे पहले ही पुलिस ने विमल अजय और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद युवा कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे सरकार की तानाशाही करार दिया है।

निष्पक्ष जांच की मांग

गिरफ्तारी के बाद युवा कांग्रेस ने एक बयान जारी कर मांग की है कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी राजनीतिक दबाव के की जाए। बयान में कहा गया, “अपराधियों को संरक्षण देना और विरोध की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। हम मांग करते हैं कि दोषी को सजा मिले और निर्दोष को न्याय। यह लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है।”

इस गिरफ्तारी ने जिले की सियासत में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles