LIVE UPDATE

CG टीचर सस्पेंड :  सहायक शिक्षक निलंबित

एसआईआर में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) श्री अशोक कुमार यादव को निर्वाचन संबंधी कार्यों (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

विशेष गणना पुनरीक्षण (एसआईआर) हेतु गणना पत्रक के वितरण एवं संग्रहण के लिए उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक-237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। प्राप्त प्रतिवेदन में पाया गया कि उन्होंने निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहे तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles