आखिर क्या है? मामला क्यो है? पुलिस कि गिरफ्त से बाहर 1.5 साल से शहर में सरेआम, आखिर हाईकोर्ट ने भी खारिज की अग्रिम जमानत याचिका



लखन हरवानी : बलौदाबाजार बलौदाबाजार शहर का सबसे हाई-प्रोफाइल मामला सेक्स स्कैंडल में आरोपी संकेत शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया गौरतलब है कि इसके पूर्व में बलौदाबाजार न्यायालय ने भी इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया क़ानून जानकार बताते हैं कि सेक्स स्कैंडल मामले में जितने भी आरोपी रहे हैं उनकी भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई थी उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर हैं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संकेत शुक्ला गिरफ्तार होते है या फिर सियासी हलचल में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा
संकेत शुक्ला पर आरोप है कि वे इस गिरोह से जुड़े मामलों में पीड़ितों और आरोपियों के बीच लेन-देन करने वाले की भूमिका निभा रहे थे। लाखों रुपये के कथित लेन- देन में उनका नाम शुरू से ही सामने आ रहा था। पुलिस जांच में इस बहुचर्चित हनी ट्रैप प्रकरण में अब तक एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
FIR में दर्ज है संकेत शुक्ला का नाम
मामले में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, वकील, पत्रकार और कई व्यवसायियों के नाम भी सामने आए थे। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सहित शहर के अन्य चर्चित नामों की भी चर्चा रही। इस प्रकरण से जुड़ी कई महिलाओं की गिरफ्तारी भी की गई। पूरे मामले में बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 261 दर्ज है, जिसमें संकेत शुक्ला का नाम भी शामिल है। वे एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।
पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजर
अब देखना यह होगा कि, बलौदाबाजार पुलिस और साइबर सेल इस संवेदनशील और बहुचर्चित मामले में फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। मामले की अगली सुनवाई और पुलिस कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी है।









