अहिवारा नगर पालिका को मिला नया जेसीबी, सफाई व्यवस्था होगी मजबूत

अहिवारा। गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अहिवारा नगर पालिका को अपनी वर्षों पुरानी मांग का समाधान मिल गया। सीएमओ अंकुर पांडे और नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा के प्रयासों से नगर पालिका को नया जेसीबी मशीन उपलब्ध कराया गया है। अब सफाई कार्य और नगर विकास की योजनाओं को और सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

पूर्व में पालिका को आवश्यकता पड़ने पर जेसीबी किराए पर लेना पड़ता था, जिससे हर साल लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान होता था। अब अपनी मशीन उपलब्ध होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि पालिका को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

इस अवसर पर वार्ड 2 की पार्षद अनुज साहू, वार्ड 3 की पार्षद इंदिरा अरुण बंजारे, वार्ड 6 के पार्षद प्रदीप कोचर, वार्ड 7 के पार्षद कीर्ति राजा शिवाले, वार्ड 8 की पार्षद पुष्पा विदेशी साहू, वार्ड 10 की पार्षद निकिता देवांगन, वार्ड 11 के पार्षद इंद्रजीत रावत, वार्ड 12 के पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, वार्ड 13 के पार्षद केशव महिलांग, वार्ड 15 की पार्षद मीणा जोशी, पूर्व सभापति सोमरू पटेल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, ज्ञान दत्त शुक्ला, गौ सेवक राजेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ने कहा कि –
“यह नगरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारा संकल्प है कि हम सभी मिलकर अहिवारा को स्वस्थ और सुंदर नगर बनाएंगे।” अब जेसीबी मशीन से सफाई और विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगर की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

Advertisement

Related Articles