भाजपा महिला मोर्चा ने रिक्शा चालक, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो चालक एवं डिलीवरी बॉय को बांधा राखी

261
महिला मोर्चा ने रिक्शा चालक, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो चालक एवं डिलीवरी बॉय को बांधा राखी
महिला मोर्चा ने रिक्शा चालक, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो चालक एवं डिलीवरी बॉय को बांधा राखी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा रक्षाबंधन त्योहार को स्नेह यात्रा के रूप में मान रही है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश भर की समाज के विभिन्न वर्गों रिक्शा चालक, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो चालक, डिलीवरी बॉयज, गैस सिलेंडर वितरित करने वाले लोगों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्नेहा यात्रा निकालकर राखी बंधेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के द्वारा कांकेर में ऑटो ड्राइवर एवं गैस सिलेंडर वितरण करने वाले भाइयों को रक्षाबंधन बांधकर उनके लंबी उम्र एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि यह समाज के अभिन्न अंग है जो हमें विभिन्न प्रकार के कार्यों में किसी न किसी रूप में सहायता करते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की बहने प्रदेश भर के टैक्सी ड्राइवर, ऑटो चालक, डिलीवरी बॉय, गैस सिलेंडर वितरित करने वाले लोगों को राखी बांधकर स्नेह यात्रा निकाली।

Prince Fitness Raipur
कांग्रेस राज में 1300 करोड़ का गोठान घोटाला:अरुण साव