भाजपा ने कांग्रेस से पूछा सवाल : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आए?

284
bjp
bjp

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है लेकिन आज तक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि उनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ लेकर क्यों नहीं आए? क्या वह छत्तीसगढ़ को भारत का अंग नहीं मानते हैं? क्या वे छत्तीसगढ़ को सिर्फ कांग्रेस का एटीएम मानते हैं? श्रीमती साहू ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले अपने तीनों परदेसिया राज्यसभा सदस्यों को छत्तीसगढ़ के विकास से जोड़ लेना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

जबसे कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्य बने हैं, उनमें से दो सदस्य तो कभी छत्तीसगढ़ वापस भी नहीं आए हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के महासमुंद प्रभारी रंजीत रंजन ने कहा था कि नक्सली बुरे नहीं होते, तो क्या अब रंजीता रंजन के वे ‘भले नक्सली भाई’ भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं?

Prince Fitness Raipur
रायपुर के डीडी नगर से युवक का अपहरण करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, किरायेदार निकला मास्टरमाइंड, इस वजह से दिया घटना को अंजाम