भाजपा शंकर नगर मंडल मंत्री राम तांडी ने दी प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल के नवनियुक्त मंत्री राम तांडी ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राम तांडी ने कहा “गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की आत्मा और भारतीय संविधान की शक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें एक संप्रभु राष्ट्र दिया। आज के दिन हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से अग्रसर है। एक जिम्मेदार नागरिक और कार्यकर्ता होने के नाते हम सबका कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। राम तांडी ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की है।









